प्यारी मा
हमें जन्म देती है ,माँ ।
दुनिया से बचाकर अपने ममता की गोद में रखती है, माँ ।
अपने हाथों से रवाना खिलाती है, माँ ।
पूरी रात जागकर हमें सुलाती है ,माँ ।
अपनी परेशानियों को छुपाकर हमें खुशियाँ देती है, माँ ।
हमारे दर्द को देखकर तड़पती है , माँ ।
हमारे रोने पर खुद भी रो लेती है , माँ ।
हमारे लिए दुनिया से लड जाती है , माँ ।
जीवन भर अपने अरमानों का गला घोटकर पूरे जग की
खुशी देती है माँ ।
हमें सदा खुश देरवना चाहती हैं , माँ ।
वह हमेशा हमारे दुख को जान लेती है माँ ।
बिना कुछ कहे सारे दर्द सेह जाती है , माँ ।
फिर भी होठों पर एक मुस्कान रहती है , माँ ।
तुम बहुत याद आती हो माँ ।
- प्राचीघोष